VIDEO: जब राजनाथ सिंह की हो गई फजीहत, लोगों ने कहा किसी को नहीं मिला

नई दिल्ली। चुनावी मौसम में तमाम नेता चुनावी रैलियों में तरह-तरह की घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन बिहार के पूर्णिया में चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को ऐसा ही दावा करना भारी पड़ गया। दरअसल राजनाथ सिंह बुधवार को बिहार के पुर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने लोगो से पूछा कि क्या आपके बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की पहली किश्त आई। इस सवाल का जब लोगों ने जवाब दिया तो तमाम दावों की पोल चुनावी रैली में खुल गई।

किसानों ने खोली पोल

किसानों ने खोली पोल

राजनाथ सिंह चुनावी रैली में केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 8 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिला, अलग-अलग तरह से लोगों को इसका लाभ मिला और बिना सिक्योरिटी दिए लोगों को बैंक से पैसा मिला। लेकिन जब राजनाथ सिंह ने लोगों से पीएम किसान सम्मान योजना का जिक्र किया तो किसी भी किसान ने राजनाथ सिंह की हां में हां नहीं मिलाया, जिसे देखकर राजनाथ सिंह को बगलें झांकनी पड़ी।

बगलें झांकने को मजबूर राजनाथ सिंह

बगलें झांकने को मजबूर राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने रैली में लोगों से पूछा कि किन किसानों को दो हजार रुपए की पहली किश्त मिल गई। जिन लोगों को मिली है वो अपना हाथ उठा दीजिए, लेकिन जब किसी भी किसान ने हाथ नहीं उठाया तो एक बार फिर से राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों को नहीं मिला है वह हाथ उठाए। बावजूद इसके जब किसी ने हाथ नहीं उठाया तो राजनाथ सिंह पलटकर अपने मंच की ओर भाजपा नेता और जदयू नेताओं की ओर देखने लगे और उनसे पूछने लगे।

 बाद में दिया आश्वासन

बाद में दिया आश्वासन

जब किसानों ने हाथ नहीं उठाया तो राजनाथ सिंह ने कहा कि लगता है यहां से लिस्ट नहीं गई। इसके बाद राजनाथ सिंह नेकहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए जिस भी किसान के पास दो हेक्टेअर की जमीन है उनके खाते में दो हजार रुपए की पहली किश्त जल्द से जल्द आएगी। उन्होंने कहा कि हम अब देश के सभी किसानों को 6 हजार रुपए देने की योजना पर काम कर रहे हैं और इसपर अमल किया जा रहा है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि पूर्णिया के किसानों को दो हजार रुपए की पहली किश्त नहीं मिलने पर किसे जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि बिहार में एनडी की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+