यूपी: भाजपा की बैठक में क्यों नहीं गए शाह और राजनाथ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पार्टी सदस्य रू-ब-रू नहीं हो पाएंगे। वृंदावन में शनिवार को शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की कार्य समिति की बैठक का आज दूसरा दिन है।

बीते दिन हुए समापन गृहमंत्री राजनाथ सिंह को करना था लेकिन उनका कार्यक्रम पोस्टपोन हो गया है। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अनुसार, राजनाथ सिंह इस समय असम दौरे पर हैं।
पढ़ें- पूर्व सीएजी का बयान
उनके आने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा व उनकी अनुपस्थिति में ही आज शाम कार्य समिति की बैठक का समापन कर दिया गया। कार्य समिति की बैठक शनिवार को कृष्णनगरी वृंदावन में शुरू हुई थी।
शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को करना था, लेकिन किसी कारणवश वह भी नहीं पहुंचे। उनकी गैरमौजूदगी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने बैठक का शुभारंभ किया। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि दोनों ही वरिष्ठ नेता हैं व अपनी जिम्मेदारियों के चलते कभी-कभी वक्त नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications