मुजफ्फरनगर नहीं जायेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह मुजफ्फरनगर दौरा करना चाहते थे लेकिन जिले के डीएम की अनु‍मति न मिल पाने के कारण उन्‍होने फिलहाल अपना दौरा रद्द कर दिया है। सिंह यहां दंगे में मारे गये एक पत्रकार और दो युवकों के परिवारों से भी मिलना चाहते थे।

राजनाथ सिंह ने सपा सरकार की निंदा करते हुए कहा है कि यह सरकार जब भी आती है तो दंगों का सिलसिला प्रारम्‍भ हो जाता है। इस बार जो दंगे हुए हैं, उनमें सपा सरकार के लोगों का ही हाथ है।

Rajnath Singh to Muzaffarnagar

गौरतलब है कि मल्लिकापुर के दो युवकों गौरव और सचिन की भीड़ ने हत्‍या कर दी थी, जिसके बाद दंगे भड़क गये और कई गांव इसकी चपेट में आ गये। बताया जाता है कि जिले में हिंसा की वजह से अब तक 5 हजार से ज्‍यादा लोग विस्‍थापित हो चुके हैं। वहीं राजनाथ के दौरे से पहले भाजपा के राज्‍यसभा के उपनेता रवि शंकर प्रसाद दो सांसदों के साथ मुजफ्फरनगर का दौरा करने आये थे लेकिन उन्‍हें भी क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी गई और हिरासत में ले लिया गया।

भाजपा की उपाध्‍यक्ष उमा भारती भी मुजफ्फरनगर सीमा पर पहुंच गई थी, लेकिन जब उन्‍हें पुलिस ने हिरासत में लिया तो उन्‍होने धरने पर बैठ कर इसका विरोध दर्ज करवाया।

पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने क्षेत्र का दौरा किया था वहीं राज्‍य की सपा सरकार ने दंगा पीडि़तों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+