Rajnath Singh के बाबरी मस्जिद वाले पर सियासी संग्राम जारी, यूपी के दिग्गज नेता ने किया रक्षा मंत्री का सपोर्ट
Rajnath Singh Babri Masjid statement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाबरी मस्जिद पर दिए बयान पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। उन्होंने दावा किया था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी धन से बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करवाना चाहते थे। कांग्रेस ने इस बयान का विरोध किया है, जबकि यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वरिष्ठ बीजेपी नेता का समर्थन किया है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नेहरू के प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण में सरकारी खजाने का उपयोग नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह देश के इतिहास और विरासत के बारे में भ्रम फैलाने का काम है।

Rajnath Singh के बयान का दिनेश प्रताप सिंह ने किया समर्थन
राजनाथ सिंह के बयान पर जहां कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनका समर्थन किया है। गोरखपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने रक्षा मंत्री का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली से होने के नाते वह कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को करीब से जानते हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं के विरोध की आप बात कर रहे हैं, उनकी पीढ़ियां ईद और बकरीद मनाती नजर आती है। होली, दिवाली, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहारों पर नजर नहीं आते थे।
यह भी पढ़ें: Rajnath Singh on Sindh: 'सिंध फिर से भारत का हिस्सा बन सकता है', राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तान के उड़े तोते
यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि अगर आज ऐसा हो रहा है, तो संभव है कि अतीत में भी इसी तरह की प्राथमिकता रही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो कहा है, उस पर संदेह की गुंजाइश नहीं है।
कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया
राजनाथ सिंह के इस बयान को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। पार्टी का कहना है कि यह ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि नेहरू और पटेल के संबंधों पर बीजेपी के लोग कुछ भी बोलें, दोनों कांग्रेस के महान नेता थे। संसद सत्र में चल रहे घमासान के बीच राजनाथ सिंह का बयान माहौल को औ गर्म करने वाला है। बता दें कि संसद में इस सत्र में वंदे मातरम पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: Rajnath Singh: 'सब के बॉस हम हैं', ट्रंप पर भड़के राजनाथ सिंह, जानिए भाषण की खास बातें
-
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications