राजनाथ सिंह को हुआ दिल में दर्द, गुड़गांव के मेदांता में भर्ती
गुड़गांव।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय से संबंधित समस्या के कारण शनिवार को गुड़गांव के निजी अस्पताल मेडिसिटी मेदांता में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि राजनाथ को सुबह 9.15 बजे भर्ती कराया गया था। वह फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
केंद्रीय
गृह मंत्री के स्वास्थ्य की जांच कर रहे चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार, डॉ आरआर काशविनि और उनकी टीम राजनाथ के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। मेडिसिटी मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक एके दूबे ने भी केंद्रीय गृह मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया।











Click it and Unblock the Notifications