पेट में इंफेक्शन के बाद AIIMS में भर्ती हुए राजनाथ सिंह
नयी दिल्ली। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह अखिल भारतीय आर्जुवेदिक संस्थान में भर्ती हो गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
राजनाथ सिंह को पेट में संक्रमण के बाद एम्स में लाया गया, जहां बाद में उन्हें एडमिट क लिया गया। डॉक्टर प्रमोद गर्ग की अगुवाई में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अभी उनकी स्थिति स्थिर है और बीमारी का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
करीबी सूत्रों के मुताबिक 63 साल के राजनाथ सिंह को को एम्स के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग में रात करीब साढ़े आठ बजे भर्ती कराया गया. वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में रहेंगे, इसलिए समय बचाने के लिए और लोगों की कम से कम असुविधा के लिए रात में उनकी जांच की जा रही है।