जानिए, क्यों पिता राज कपूर संग अच्छे नहीं थे राजीव कपूर के रिश्ते, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में ऐसा क्या हुआ
Rajiv Kapoor Death: बॉलीवुड की कपूर फैमिली के ऊपर एक साल के अंतराल में दूसरी बार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज यानी 9 फरवरी को निधन हो गया। कपूर फैमली से मिली जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक पड़ने से हुआ। राजीव कपूर की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है, सोशल मीडिया पर फैंस अपने दिवंगत एक्टर को भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Recommended Video

रणधीर कपूर ने दी राजीव के निधन की खबर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त, 1962 को हुआ था। उन्होंने फिल्म 'एक जान एक हम' से बी-टाउन में डेब्यू किया था। इसके अलावा राजीव कपूर को उनके फैंस सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए भी याद करते हैं। राजीव कपूर के निधन की पुष्टि उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने की। उन्होंने बताया, 'मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया हैं। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।'

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते थे राजीव
बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई कलाकार और फिल्म निर्माता ट्वीट कर राजीव कपूर को भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कपूर फैमिली से एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर राजीव की फोटो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि राजीव कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते थे, ऐसा कहा जाता है कि पिता राज कपूर के साथ उनके रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहा करते थे।

पिता और बेटे के बीच थी अनबन
मधु जैन ने अपनी किताब 'द कपूर्स' में पिता और बेटे के बीच कड़वाहट का जिक्र किया है। किताब के मुताबिक राज कपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव को 'राम तेरी गंगा मैली' से लीड हीरो के तौर पर बॉलीवुड में लॉन्च किया। फिल्म तो हिट रही लेकिन, राज कपूर की वजह से नहीं बल्कि झरने के नीचे नहाती हुई मंदाकिनी की वजह से। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही पिता राज कपूर और बेटे राजीव के बीच कड़वाहट बढ़ती गई।

'राम तेरी गंगा मैली' से मंदाकिनी बनीं स्टार
दरअसल, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' राजीव कपूर और मंदाकिनी के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गई थी, फिल्म के हिट होने का राजीव को कोई फायदा नहीं हुआ। 'राम तेरी गंगा मैली' में अपने हॉट रोल से मंदाकिनी तो रातों-रात सुपरस्टार बन गईं लेकिन राजीव कपूर की स्टारडम में कोई बदलाव नहीं आया। राजीव इसके लिए हमेशा से अपने पिता राज कपूर को जिम्मेदार ठहराते थे।

स्पॉटब्वॉय और असिस्टेंट का काम करते थे राजीव
मधु जैन की किताब के मुताबिक राजीव हमेशा से चाहते थे कि राज कपूर उनके लिए एक और फिल्म बनाएं जिसमें उन्हें नायक के तौर पर दिखाया जाए। हालांकि राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और हमेशा राजीव को अपने असिस्टेंट के तौर पर ही रखा। कहा जाता है कि राज कपूर अपने बेटे राजीव से वो सारे काम कराते थे जो एक स्पॉटब्वॉय और असिस्टेंट करता है। 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव कपूर ने आरके बैनर से बाहर बनी फिल्में 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन ये मूवीज ज्यादा कमाल नहीं कर सकीं।
यह भी पढ़ें: Sad News: नहीं रहे 'राम तेरी गंगा मैली' फेम एक्टर राजीव कपूर , दिल का दौरा पड़ने से निधन
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब पकड़ेगा रॉकेट वाली रफ्तार, चीन से भारत पहुंची मशीनें












Click it and Unblock the Notifications