राजीव जैन आईबी के चीफ और अनिल धस्माना रॉ के प्रमुख होंगे
सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजीव जैन को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया चीफ बनाने का ऐलान किया है। वहीं अनिल धस्माना रॉ के नए चीफ होंगे।
नई दिल्ली। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजीव जैन को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया चीफ बनाने का ऐलान किया है। वहीं अनिल धस्माना रॉ के नए चीफ होंगे।

मोदी सरकार ने किया आईबी और रॉ चीफ का ऐलान
मोदी सरकार ने शनिवार को अहम फैसला लेते हुए आईबी और रॉ के नए प्रमुख का ऐलान कर दिया। राजीव जैन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के नए मुखिया होंगे। राजीव जैन, आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा की जगह लेंगे।
अनिल धस्मामा, रिसर्च एंड अनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख होंगे। अनिल धस्माना, राजिंदर खन्ना की जगह लेंगे।
आईबी के चुने गए नए चीफ राजीव जैन 1980 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। आईबी में अब तक वो दूसरे नंबर पर थे और इस पद के लिए सबसे आगे थे।
अनिल धस्माना, 1980 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं
आईबी में रहते हुए राजीव जैन ने कई अहम पद संभाले हैं। हाल के वर्षों में वो दिल्ली और अहमदाबाद में आईबी स्टेट चीफ का पद संभाल चुके हैं।
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में चीफ को लेकर एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख अनिल धस्माना सबसे आगे थे।
अनिल धस्माना, 1980 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। अनिल धस्माना ने रॉ में रहते हुए कई प्रमुख कार्यों को सफल बनाया।












Click it and Unblock the Notifications