ऋषि कपूर के निधन पर बोले रजनीकांत, दिल टूट गया है दोस्त..!!
नई दिल्ली। दिग्गज फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की खबर को साझा करते हुए लिखा कि वह इस खबर से पूरी तरह से टूट गए हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरे फिल्म जगत सहित देशभर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। हर कोई उनके द्वारा सिनेमा जगत में दिए गए योगदान को याद कर रहा है। तमाम फिल्मी हस्तियां उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रही हैं और उनके साथ बिताए गए समय को याद कर रही हैं।

दिल टूट गया है दोस्त
ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए रजनीकांत ने ट्वीट किया कि दिल टूट गया है, आपकी आत्मा को शांति मिले, मेरे प्यारे दोस्त। ऋषि कपूर के निधन पर रजा मुराद मीडिया से बात करने के दौरान फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि वह मेरे सगे भाई की तरह थे, हम साथ काम करने वाले कलाकार नहीं थे सिर्फ हमारे बीच भाई जैसा रिश्ता था, हम एक परिवार के सदस्य की तरह थे। मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया। वह बेहतरीन इंसान थे, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहे।
Recommended Video

प्रियंका ने जाहिर किया दुख
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्विटर र एक तस्वीर को साझा करते हुए ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि मेरा दिल काफी भारी है। यह एक और का अंत है, आपका दिल बहुत सच्चा था और जबरदस्त प्रतिभा के धनी थे, आपके जैसी प्रतिभा फिर कभी नहीं आएगी। आपके साथ थोड़ा बहुत काम कर सकी, यह मेरे लिए गर्व की बात है। नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सरे। ऋषि कपूर के निधन पर उनके परिवार की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है, जिसमे कहा गया कि ऋषि कपूर का आज सुबह 8.45 बजे निधन हो गया। तमाम डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वह हमेशा उन्हें खुश रखने की कोशिश करते थे।

बुधवार को हुए थे भर्ती
बता दें कि बुधवार ऋषि कपूर के परिवार ने उन्हें एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था, उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है, बता दें कि 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था और अब उनके निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए, जिसके बाड बॉलीवुड सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications