फैंस से मिलेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, राजनीतिक पारी पर क्या कहेंगे?

नवंबर महीने में उन्होंने ये साफ कर दिया कि उन्हें राजनीति में कदम रखने की अभी कोई जल्दबाजी नहीं है।

नई दिल्ली। सुरपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए अच्छी खबर है। राजनीति में एंट्री मारने की खबरों के बीच तमिल सुपरस्टार रजनीकांत 26 से 31 दिसंबर के बीच फोटो सत्र के लिए अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे। इस वर्ष रजनीकांत की अपने प्रशंसकों के साथ ये दूसरी मुलाकात होगी। प्रशंसकों अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ तस्वीर लेने का अवसर मिलेगा। इसी बीच खबर ये भी है कि सुपरस्टार रजनीकांत इन्हीं 6 दिनों में कभी भी अपनी राजनीतिक प्लान के सस्पेंस से पर्दा उठा सकते हैं। खबरों के मुताबिक रजनीकांत अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत का खुलासा कर सकते हैं कि वो कोई पार्टी ज्वाइन करेंगे या फिर खुद की पार्टी बनाकर राजनीति में एंट्री लेंगे।

राजनीति में एंट्री की चर्चा

राजनीति में एंट्री की चर्चा

इससे पहले रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। लेकिन नवंबर महीने में उन्होंने ये साफ कर दिया कि उन्हें राजनीति में कदम रखने की अभी कोई जल्दबाजी नहीं है। ये अटकलें इसलिए लगाई जा रही थीं, क्योंकि रजनीकांत ने कई बार इस बात के खुद संकेत दिए हैं। इसी साल 15 मई को थलाइवा ने अपने फैंस से कहा था कि जंग के लिए तैयार रहिए।

कमल हासन ने ये कहा था

कमल हासन ने ये कहा था

मशहूर अभिनेता कमल हासन ने भी हाल के दिनों में संभावित राजनीतिक करियर का जिक्र किया था।उन्होंने कहा था कि अगर रजनीकांत ने राजनीति में दाखिल होने का फैसला कभी किया तो वो रजनीकांत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। दोनों स्टार्स के साथ राजनीति शुरू करने की भी चर्चा है।

 पीएम ने की थी मुलाकात

पीएम ने की थी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साल 2014 में अपने चेन्नई दौरे के दौरान रजनीकांत से घर पर उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा होने लगी थी।रजनीकांत के राजनीति में आने की अटकलों पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राजनीति में आने का फैसला उन्हें ही करना है। अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। हर अच्छे व्यक्ति का बीजेपी में स्वागत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+