#Rajnikanth: रजनीकांत की राजनीति में एंट्री से बीजेपी को होगा फायदा क्योंकि बदलेंगे समीकरण
चेन्नई। आज तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त अभिनेता रजनीकांत ने ऐलान कर दिया कि वो राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं, उनके इस फैसले के काफी राजनैतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इससे तमिलनाडु की विधानसभा चुनावों पर अब सीधा असर पड़ेगा जिसका नुकसान सत्तासीन पार्टी को हो सकता है। यही नहीं ना केवल विधानसभा चुनाव में इसका असर होगा बल्कि इसका प्रभाव आगामी लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा जिसका लाभ बीजेपी को मिल सकता है क्योंकि राजनैतिक पंडितों का मानना है कि रजनीकांत पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफी करीब हैं।

अगर वो अलग पार्टी बनाकर भी चुनाव लड़ते भी हैं तो भी भाजपा को ही फायदा होगा, वहीं दूसरी ओर एआईएडीएमके के पास जयललिता के बाद और डीएमके में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो अपने दम पर चुनाव जीता सके, वो जीत तो सकते ही हैं बल्कि वो राज्य में सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं, ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि मोदी की जमकर तारीफ करने वाले रजनीकांत को भाजपा कैसे अपनी ओर आने के लिए मनाती है क्योंकि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लोकसभा चुनाव का समीकरण तय करेगा, इसमें किसी को संदेह नहीं।
रजनीकांत ने किया बड़ा ऐलान
मालूम हो कि रविवार को चेन्नई के राघवेंद्र हॉल में अपने फैंस के बीच रजनीकांत ने ऐलान किया कि वह राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त की जरूरत है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। माना जा रहा है कि रजनीकांत के राजनीति में आने से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications