महज एक शब्द लिखकर सुपरस्टार रजनीकांत ने बनाया फेसबुक अकाउंट

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत देश की राजनीति के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गए हैं। रजनीकांत ने 6 मार्च को फेसबुक पर 'वणक्कम' लिखा अपने आने की सूचना दी। यहीं नहीं रजनीकांत ने इंस्टागॅाम को भी ज्वाइन कर लिया है। रजनीकांत की पहली पोस्ट में सिर्फ एक शब्द Vanakkam! लिखा। थलाइवा रजनीकांत के फेसबुक के ऑफिशियल पेज को अभीतक लगभग 1.5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

कबाली की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- वणक्कम!

कबाली की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- वणक्कम!

वहीं इंस्टाग्राम पर रजनीकांत की पहली पोस्ट उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कबाली से जुड़ी हुई है। उन्होंने कबाली की तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है- वणक्कम! वांधुतेन नु सोलु! (उन्हें बता दो कि मैं आ गया हूं)। ये पोस्ट रजनीकांत के पॉलिटिकल करियर के संदर्भ से जोड़कर देखी जा रही है। रजनीकांत के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को पहले ही वेरिफाइड कर दिया गया है।

एक दिन में 1.5 लाख लोगों ने लाइक किया पेज

एक दिन में 1.5 लाख लोगों ने लाइक किया पेज

दोनो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रजनीकांत के नाम के आगे नीले रंग का राइट का निशान लगा है। जो इस बात का सत्यापन करता है कि उनका यह अकाउंट फेक नहीं ​है। अभी तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्होंने केवल एक पोस्ट ही किया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश के बाद पहली बार सोमवार को आम जनता को संबोधित किया था।

तमिलनाडु की राजनीति में शून्यता (वैक्यूम) जैसी स्थिति

तमिलनाडु की राजनीति में शून्यता (वैक्यूम) जैसी स्थिति

अपने इस संबोधन में उन्होंने कहा था कि मौजूदा समय में तमिलनाडु की राजनीति में शून्यता (वैक्यूम) जैसी स्थिति है। जिसे जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। रजनीकांत ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामाचंद्रन की तरह ही एक बार फिर राज्य में गुड गर्वनेंस स्थापित कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+