मुझे सुपरस्टार सुरेश कृष्णा और मणिरत्नम ने बनाया: राजनीकांत
चेन्नई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को अपनी राजनीतिक पारी का एलान कर सकते हैं। वह पिछले कई दिनों से लगातार अपने फैंस से मिल रहे हैं। शनिवार को चेन्नई के राघवेंद्र मंडपम में फैंस से मुलाकात करते हुए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि उन्हें सुपरस्टार फिल्म मेकर सुरेश कृष्णा और मणिरत्नम ने बनाया है। 67 वर्षीय अभिनेता ने कहा, 'जब के बालचंदर ने मुझे पहली बार देखा तो उन्होंने मुझे तीन फिल्मों के लिए बुक किया और मुझसे तमिल सीखने के लिए कहा।

रजनीकांत ने कहा कि, सुरेश कृष्णा और मणिरत्नम उनमें से एक हैं जिन्होंने मुझे सुपरस्टार बनाया है। आने वाली भारतीय साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 के बारे में बोलते हुए कहा कि, 2.0 एक शानदार कॉन्टेंट वाली फिल्म है। उन्होंने सभी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जो भी आज है उनकी वजह से हैं। जब मैं बीमार था तो अपकी प्रार्थानाओं की वजह से वापस आ पाया।
आपको बता दें कि बुधवार को एक शादी में पहुंचे रजनीकांत ने प्रशंसकों से पैर नहीं छूने की अपील की थी। उन्होंने कोडम्बक्कम में कहा था, 'केवल माता-पिता और भगवान के पैर छुएं। किसी व्यक्ति के पैर इसलिए नहीं छुएं कि उसने पैसे कमा लिए, प्रसिद्धि तथा सत्ता हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications