कश्मीर से 370 हटाने की रणनीति को रजनीकांत ने बताया- 'मास्टर स्ट्रेटजी'

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर धारा 370 को लेकर अहम बयान दिया है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि, जिस तरह से उन्होंने(पीएम मोदी) पूरे मामले की योजना बनाई, यह एक मास्टर रणनीति थी। उन्होंने धारा 144 लागू की और यह सुनिश्चित किया कि लोगों को कोई परेशानी ना हो। फिर उन्होंने विधेयक को पेश किया, पहले राज्यसभा में, जहां उनके पास बहुमत नहीं था। इसके बाद लोकसभा में विधेयक को पारित करने में सफल रहे।

Rajinikanth appreciated modi govts master strategy on abrogation of Article 370 in Jammu Kashmir

रजनीकांत ने कहा कि, उन्होंने इसकी पूरी योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। राजनेताओं को पता होना चाहिए कि क्या राजनीतिकरण करना है और क्या नहीं। मैं सरकार के इस कदम की सराहना करता हूं क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है। रजनीकांत आज अपनी वाइफ लता रजनीकांत के साथ तमिलनाडु के कांचीपुरम में दिखाई दिए। जहां दोनों पति-पत्नी वरदराजा स्वामी मंदिर में दर्शन करने लिए पहुंचे थे।

इससे पहले रजनीकांत ने मोदी और शाह की जोड़ी को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी करार दिया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा, 'मिशन कश्मीर के लिए अमित शाह को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन की तरह हैं। रजनीकांत ने कहा कि हालांकि हमें मालूम नहीं है कि कृष्ण कौन हैं और अर्जुन कौन हैं।

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में, संसद ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर (पुनर्गठन) अधिनियम 2019 को पारित कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। अब जम्मू और कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश हैं। जहां जम्मू कश्मीर की स्थिति दिल्ली जैसी है। वहीं लद्दाख की स्थिति चंडीगढ़ की तरह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+