अनुपमा हत्याकांड में राजेश गुलाटी को उम्रकैद की सजा
देहरादून के चर्चित अनुपमा हत्याकांड में राजेश गुलाटी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा।
देहरादून। उत्तराखंड में सात साल पुराने बहुचर्चित अनुपमा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हत्या के आरोपी राजेश गुलाटी को दोषी करार देते हुए इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए राजेश गुलाटी को हत्या का दोषी करार दिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने राजेश गुलाटी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

आपको बता दें कि राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी की 2010 में हत्या कर दी थी। यह मामला तब लोगों के सामने आया था जब राजेश ने अपनी पत्नी के शव के 72 टुकड़े करके फ्रीजर में रख दिए थे। 12 दिसंबर 2010 को जब यह मामला सामने आया तो लोग इसे सुनकर दंग रह गए थे। खबरों की मानें तो राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े फ्रीजर में रख दिए थे और इसके बाद वह एक-एक करके शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और राजेश गुलाटी को अपनी चार्जशीट में मुख्य आरोपी बनाया। यह मामला जब कोर्ट पहुंचा तो अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से कई दलीलें दी गईं। कोर्ट ने गुलाटी के दोनों बच्चों के बयान को स्वीकार नहीं किया और आखिरकार सबूतों को देखते हुए कोर्ट ने राजेश गुलाटी को हत्या का दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।
-
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications