कॉमेडियन राजीव निगम के जन्मदिन पर ही उनके बेटे का निधन, बोले- पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम के बेटे का निधन हो गया है। राजीव निगम के बेटे देवराज का निधन उनके जन्मदिन वाले दिन हुआ है। इसे लेकर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे के बारे में जानकारी दी है। राजीव निगम ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'ये कैसा सरप्राइज गिफ्ट है... मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया.. बिना जन्मदिन केक काटे... पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।'

Recommended Video

    Rajiv Nigam के बेटे का Birthday के दिन निधन, सदमे में परिवार | वनइंडिया हिंदी
    comedian rajeev nigam, rajeev nigam, rajeev nigam son, rajeev nigam son died, social media, rajeev nigam son died, कॉमेडियन, राजीव निगम, कॉमेडियन राजीव निगम, राजीव निगम के बेटे का निधन, सोशल मीडिया

    जानकारी के मुताबिक देवराज की उम्र केवल 9 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव निगम का बेटा देवराज एक स्पेशल चाइल्ड था। उसकी तबीयत बीते दो साल से ठीक नहीं थी। साल 2018 में राजीव ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'मेरा बेटा कल से काफी क्रिटिकल है, वो वेंटीलेटर पर है। आप सब लोग उसके लिए दुआ कीजिए कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।'

    उनका बेटा इसके 13 दिन बाद भी ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस से अपने बेटे के लिए दुआ करने को कहा। तब राजीव निगम ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'आज 13 दिन हो गए, मेरे बेटे देवराज को अब भी होश नहीं आया है। वो आईसीयू में है और उसे आप सबकी दुआओं की जरूरत है। भगवान उसे जल्द स्वस्थ करें।' हालांकि इसके तीन महीने बाद उनके बेटे की सेहत में सुधार आया था और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इससे पहले इसी साल अगस्त महीने में निगम ने अपने पिता को भी खो दिया है। उनके पिता का निधन कानपुर में 7 अगस्त को हुआ था।

    स्टैंडअप कौमेडियन राजीव निगम ने बहुत सारे कॉमेडी शो किए हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लेखक के तौर पर भी काम किया है। अब निगम के परिवार में उनकी पत्नी अनुराधा और बेटा यशराज हैं।

    What a surprise birthday gift... mera beta devraj aaj mujhe chod ke chala gaya.. bina birthday cake kaate... pagle aisa gift koi deta hai....

    Posted by Rajeev Nigam on Sunday, 8 November 2020

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+