24 घंटे में एक फेरा पूरा कर पाए राजधानी ट्रेन तो इन संभावनाओं पर विचार कर रहा रेलवे
नई दिल्ली। रेलवे चाहता है कि राजधानी ट्रेनें 24 घंटे में एक फेरा (आना और जाना) पूरा करें ताकि ट्रेनों की साफ-सफाई और दूसरे कामों के लिए ज्यादा वक्त मिल सके। इससे तैयारियों के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा। ऐसा होने से इन रेक्स का भी ज्यादा इस्तेमाल होगा। राजधानी ट्रेन 24 घंटे में एक फेरे को लेकर रेलवे संभावना तलाश रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एक कार्यक्रम में इन संभावनाओं पर आयोजित एक बैठक में शिरकत करेंगे।

16 दिसंबर को बैठक
इस तरह के कई अन्य प्लान पर 16 दिसंबर को यहां 'संपर्क, समन्वय और संवाद' कार्यक्रम में चर्चा होगी। बैठक में 2022 तक का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मीटिंग के एजेंडे में ढांचागत सुधार और मार्केट शेयर के साथ 2022 तक माल ढुलाई से राजस्व में 40 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य भी शामिल है।

सहजता और सुरक्षा पर चर्चा
बैठक में समयबद्धता सुधार के साथ, सहजता और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों को प्लान और आइडियाज के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने को कहा गया है।

लोकल यात्रियों के लिए भी खुशखबरी
शुक्रवार को लोकल यात्रियों के लिए भी खुशखबरी आई है। आप लोकल ट्रेंन में सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको ट्रेंन की टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। आप घर बैठे ही अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। जैसी आप स्टेशन पहुंचेंगे वहीं पर आपको बिना लाइन में लगे टिकट का प्रिंट मिल जाएगा। ये सुविधा जल्द ही मुंबई में रेलवे शुरू करने वाली है। इस सुविधा को पाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक ऐप इंस्टॉल करना पडेगा।












Click it and Unblock the Notifications