ममता बनर्जी के वॉकआउट पर राजदीप सरदेसाई की प्रतिक्रिया, कहा-'यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली में नीति आयोग की बैठक से वॉकआउट के मामले को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की प्रतिक्रिया सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। ऐसी बैठकों में देश के सभी मुख्यमंत्री को जाना चाहिए।
बैठक से पहले वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक यूट्यूब चैनल में इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। कल नीति आयोग की मीटिंग होने वाली है। विपक्ष के मुख्यमंत्री बैठक में नहीं जाएंगे। ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन बैठक में शामिल हो सकते हैं। वह भी अपनी बात रख कर वॉकआउट भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर है। यह अच्छी बात नहीं है। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है। प्लानिंग कमिशन और नीति आयोग जैसी बैठकों में सभी मुख्यमंत्री को जाना चाहिए। सभी मुख्यमंत्री बैठकर चर्चा करें।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में नीति आयोग की बैठक का वॉकआउट किया है। बैठक से बाहर निकालने के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मीटिंग में उनका अपमान किया गया। केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। वह मीटिंग में बोलना चाहती थी। लेकिन उन्हें केवल 5 मिनट बोलने की अनुमति दी गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे पहले लोगों ने 10-20 मिनट तक बात की। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि वह विपक्ष की एकमात्र सदस्य थी। जो मीटिंग में भाग ले रही थी। लेकिन फिर भी उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इस अपमानजनक बताया है। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया है कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। उन्हें रोका गया।












Click it and Unblock the Notifications