RajasthanElections2018: टोंक सीट पर सचिन पायलट आगे, बधाई देने घर पहुंचे समर्थक
जयपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई 'है। एक ओर जहां राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा अपनी सत्ता बनाए रखने की उम्मीद कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस को अपनी वापसी का भरोसा है फिलहाल शुरूआती रूझानों में वो आगे भी चल रही है।

पहली बार टोंक से विधानसभाचुनाव लड़ रहे सचिन पायलट अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं, इस खबर के बाद ही उनके निवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में फूल-माला लेकर उनके घर पहुंचे हैं। सचिन पायलट के समर्थक राज्य के अलग-अलग इलाकों से पहुंच रहे हैं, समर्थक पायलट की जीत होगी, यह मानते हुए उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं, सचिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बारी-बारी मिल रहे हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि चुनाव परिणाम के एक दिन पहले ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से भारी मात्रा में मिठाई, पटाखे, अबीर और गुलाल के ऑर्डर दिए गए हैं।

यही नहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से 200 किलो लड्डू के ऑर्डर दिए गए हैं, जबकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े-बड़े नेताओं के यहां आज ही 100 किलो लड्डू पहुंचा दिए गए हैं, पार्टी दफ्तर के बाहर आज सुबह से कार्यकर्ता और नेतागण एकत्र हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications