Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उदयपुर डबल मर्डर: तांत्रिक ने कपल को संबंध बनाने को कहा, फिर उनपर डाला फेवीक्विक और चाकू से गोदकर किया कत्ल

उदयपुर डबल मर्डर: तांत्रिक ने कपल को संबंध बनाने को कहा, फिर उनपर डाला फेवीक्विक और चाकू से गोदकर किया कत्ल

Rajasthan Udaipur Tantrik killed man and a woman: राजस्थान के उदयपुर में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि ये केस ऑनर किलिंग का नहीं है। उदयपुर के केलाबावड़ी के जंगलों में 18 नवंबर को एक युवक-युवती की नग्न लाश मिली थी, दोनों की हत्या 15 नवंबर को की गई थी। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों के जातिगत अंतर और दोनों की हत्या के तरीके को देखते हुए पुलिस को जांच की शुरुआत में ऑनर किलिंग का मामला लग रहा था। हालांकि, पुलिस द्वारा तांत्रिक को गिरफ्तार करने के बाद मामले का खुलासा हुआ और उसने दंपति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। कपल की हत्या के लिए तांत्रिक ने फेवीक्विक का इस्तेमाल किया था और चाकू से गोदकर कत्ल किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानिए क्या है पूरा मामला

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय शिक्षक राहुल मीणा और 28 वर्षीय सोनू कुंवर के रूप में हुई है। आदिवासी समुदाय से आने वाला मृतक राहुल मीणा सरकारी स्कूल का टीचर था और शादीशुदा होने के साथ ही 2 बच्चों का पिता भी था। वहीं सोनू कुंवर राजपूत महिला था और शादीशुदा थी लेकिन वह अपने पति से अलग रहती थी। सोनू सिलाई का काम करती थी। राहुल और सोनू दोनों का परिवार इस तांत्रिक के पास जाता था। यहीं पांच महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। जल्द ही दोनों के बीच संबंध बन गए, जिसकी वजह से राहुल का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी ने गिरफ्तार तांत्रिक भालेश कुमार से मदद मांगी।

तांत्रिक खुद सोनू को करने लगा था पसंद

तांत्रिक खुद सोनू को करने लगा था पसंद

पुलिस के मुताबिक भालेश पिछले सात आठ साल से यहां रह रहा है और लोगों के लिए ताबीज बनाता था। तांत्रिक खुद सोनू के करीब हो गया था, जिसके चलते उसने राहुल की पत्नी को राहुल और सोनू के अवैध संबंधों की जानकारी दी थी।

जल्द ही राहुल को पता चल गया कि तांत्रिक ने उसकी पत्नी को उसके और सोनू के रिश्ते के बारे में बता दिया है। राहुल और सोनू ने मिलकर तांत्रिक को दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कर बदनाम करने की धमकी दी। इसलिए तांत्रिक ने उनसे बदला लेने के लिए एक साजिश रची।

हत्या में फेवीक्विक का हुआ इस्तेमाल

हत्या में फेवीक्विक का हुआ इस्तेमाल

पुलिस ने कहा कि तांत्रिक ने फेवीक्विक की करीब 50 ट्यूब खरीदी और उन्हें एक बोतल में डाल दिया। 15 नवंबर की शाम को उसने राहुल और सोनू को जंगल के सुनसान इलाके में बुलाया और उनके सामने संबंध करने को कहा।

पुलिस के मुताबिक जब दोनों इंटीमेट होने लगे तो तांत्रिक ने उनके ऊपर फेवीक्विक की बोतल उड़ेल दी। पुलिस ने कहा कि तांत्रिक का मकसद दोनों को तब मारना था जब वे संबंध बना रहे हो ताकि जब लोगों को उनके शव मिले तो वे आपत्तिजनक स्थिति में हों और वह आसानी से इस मामले से बच सके।

नग्न अवस्था में चिपके रहे राहुल और सोनू

नग्न अवस्था में चिपके रहे राहुल और सोनू

पुलिस ने कहा कि तांत्रिक द्वारा उनपर फेवीक्विक डालने के बाद राहुल और सोनू काफी देर तक नग्न अवस्था में एक-दूसरे से चिपके रहे। दरअसल, पुलिस ने बताया कि एक-दूसरे से दूर होने की कोशिश में उनकी चमड़ी उखड़ने लगी। राहुल का प्राइवेट पार्ट उसके शरीर से अलग कर दिया गया और सोनू के प्राइवेट ऑर्गन में भी चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान तांत्रिक ने राहुल और सोनू दोनों पर हमला कर दिया। उसने राहुल का गला रेत दिया और चाकू से गोदकर सोनू की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी), विकास कुमार ने कहा कि पुलिस को शव मिलने के बाद, उन्होंने इलाके के आसपास लगे 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को स्कैन किया और पूछताछ के लिए लगभग 200 लोगों को हिरासत में लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+