राजस्थान: पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली। राजस्थान में एक ट्रेन हादसा हुआ है, जहां पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक घटना फुलेरा इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर 3.45 बजे इस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रेलवे ने तुरंत ही राहत कार्य शुरू कर दिया है।

ये घटना उस समय हुई जब अजमेर से जम्मू तवी जाने वाली पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस फुलेरा के पास हादसे का शिकार हो गई। पूरा मामला दोपहर 3.45 बजे का है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना राजस्थान के अजमेर से जम्मू तवी (जम्मू-कश्मीर) तक जाती है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। हादसा क्यों और कैसे हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि ट्रेन के तीन डिब्बों के पटरी से उतरने की वजह से रूट पर ट्रेन का आवाजाही पर असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications