जयपुर दौरे पर गए अमित शाह को झटका, NSUI ने दी ABVP को करारी शिकस्त
राजस्थान छात्रसंघ चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है और इसमें भाजपा को पहला झटका भी लग गया है। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में अजमेर जिले में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत हुई है। इस जीत के साथ ही एबीवीपी और भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

जयपुर। राजस्थान छात्रसंघ चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है और इसमें भाजपा को पहला झटका भी लग गया है। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में अजमेर जिले में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत हुई है। इस जीत के साथ ही एबीवीपी और भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जयपुर दौरे पर हैं और पहले ही दिन उन्हें ये खबर मिल गई। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर छात्रसंघ चुनाव काफी अहम बताए जा रहे हैं। कहा जाता है कि राजस्थान में जिसका कब्जा छात्रसंघ पर होता है, वहीं विधानसभा में जीतता है।

राजस्थान छात्रसंघ चुनावों की मतगणना जारी
राजस्थान छात्रसंघ चुनावों की मतगणना चल रही है। इसमें अजमेर जिले में एनएसयूआई ने परचम लहराया है। अजमेर के संस्कृत कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के कालू सिंह सोलंकी निर्वाचित चुने गए हैं। राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के लिए 31 अगस्त को चुनाव हुए थे। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए चुनाव कराए गए थे।

चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार
इन सभी चुनावों का परिणाम आज आना है। परिणामों की मतगणना जारी है और सभी उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनावों में एनएसआईयू, एबीवीपी और कई निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए थे। राजकीय कन्या महाविद्यालय, संस्कृत कॉलेज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, दयानंद कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में पदों के लिए परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले जरूरी है छात्रसंघ
राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी, दोनों ही बड़े छात्रसंघ अपनी जीत के लिए बेताब हैं। कई कॉलेजों में इस बार चुनाव निर्विरोध हुआ है। श्रमजीवी कॉलेज में चुनाव निर्विरोध हुआ। लॉ कॉलेज में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, संस्कृत कॉलेज में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव का चुनाव निर्विरोध हुआ है। बाकी कई कॉलेजों में मुकाबला सीधा इन दोनों प्रमुख छात्रसंघ के बीच है। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के से पहले ये छात्रसंघ चुनाव काफी अहम बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications