राजस्थान: जमीन विवाद की जांच करने गए पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले में मॉब लिंचिंग की एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। इस बार मॉब लिंचिंग का शिकार राजस्थान पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल हुआ है। शनिवार को राजसमंद में एक हेड कॉन्स्टेबल की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल गनी मोहम्मद मामले की जांच करने गांव में गए थे। इस दौरान मामले में लिप्त आरोपियों ने कॉन्स्टेबल की पिटाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना के दौरान किसी ने भी पुलिस के सिपाही को नहीं बचाया।

Rajasthan Police Constable was beaten to death by mob in Rajsamand

पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण ने बताया कि भीम थाने में तैनात कॉन्स्टेबल अब्दुल गनी जमीन विवाद से जुड़े एक मामले की जांच के लिए हमेला की बेर गांव गये थे। इस दौरान उनकी अतिक्रमण कारियो से किसी बात पर बहस हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद 4-5 लोगों ने गनी मोहम्मद को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद कॉन्स्टेबल गनी मोहम्मद को घायल अवस्था में भीम अस्‍पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना ने राज्य के पुलिस विभाग में हडकंप मचा दिया दिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस प्रकरण में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल की पिटाई की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र सिंह, सीआई लाभूराम विश्नोई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की।

मृतक हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल गनी पिता अब्दुल अजीज जहाजपुर भीलवाड़ा के रहने वाले थे। उन्होंने फरवरी 1995 में राजस्थान पुलिस की सेवा ज्वॉइन की थी। जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल के परिवार में चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+