राजस्थान: राणा डैम का पानी बना मुसीबत, स्कूल में फंसे 350 बच्चे और 50 शिक्षक

नई दिल्ली। एक तो लगातार हो रही भारी बारिश और ऊपर से राणा प्रताप डैम से पानी छोड़े जाने के बाद राजस्थान में स्थिति काफी भयावह हो गई है, लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, कि इसी बीच राज्य के चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की वजह से कल से एक स्कूल में 350 बच्चे और 50 शिक्षक फंस गए हैं, हालांकि स्थानीय लोग बच्चे और शिक्षकों की मदद कर रहे हैं और उन्हें दैनिक जरूरतों की चीजें मुहैया करा रहे हैं।

राणा डैम का पानी बना मुसीबत

लेकिन सड़कों पर जमे पानी की वजह से बच्चे और शिक्षक स्कूल में कैद होकर रह गए हैं, फिलहाल प्रशासन ने बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, बता दें कि कि जिले के राणा प्रताप डैम के 17 गेट भारी बारिश के कारण खोल दिए गए है. भारी बारिश के कारण जिले के कई कस्बों में हाहाकार मचा हुआ है।

स्कूल में फंसे 350 बच्चे और 50 शिक्षक

उधर प्रतापगढ़ में बारिश से आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य आपदा राहत बल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे स्थानीय लोगों को बचाया, जिले के कुछ हिस्सों में लगातार भारी वर्षा के बाद जाखम और माही नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई है, जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

आपको बता दें कि दरअसल, राणा प्रताप डैम से भारी मात्रा में निकले पानी की वजह से सड़कों पर सैलाब जैसे हालात बन गए हैं, सड़कों और घरों में पानी घुस गया है, लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+