मुस्लिम मजदूर की हत्या कर जिंदा जलाने के आरोपी शंभुलाल रैगर ने जेल में बनाया भड़काऊ वीडियो!
नई दिल्ली। बीते साल दिंसबर में दुनियाभर में सनसनी फैला देने वाले अफराजुल हत्याकांड के आरोपी शंभुलाल का एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जोधपुर जेल के भीतर बनाई गई है। वीडियों में शंभू मुसलमानों के खिलाफ बोलते हुए और अपने किए के लिए किसी शर्मिंदगी ना होने की बात कह रहा है। राजस्थान के अलवर में पश्चिम बंगाल के मजदूर अफराज़ुल की हत्या का आरोपी शंभुलाल रैगर इस वक्त जोधपुर की जेल में है। वीडियो में रैगर भी जोधपुर जेल से ही वीडियो बनाने की बात कहा रहा है। वीडियो को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि अगर ये वीडियो सही है तो आखिर रैगर को जेल में मोबाइल चलाने की छूट कैसे मिल रही है। वीडियो को लेकर राजस्थान के गृह मंत्री कहा कि पूरा तथ्य सामने आने के बाद वो इस मामले को देखेंगे।
बीते साल दिसंबर में राजस्थान के राजसमंद इलाके में पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले 48 साल के मजदूर अफराजुल की हत्या कर उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया था। इस घटना का वीडियो काफी चर्चा में रहा था। वीडियो में शंभूलाल 'लव जेहाद' का बदला लेने के नाम पर हत्या करने की बात कह रहा था। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस ने शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया था। इस समय वो जेल में है।












Click it and Unblock the Notifications