पत्नी ने कैरम बोर्ड लेने से किया इनकार को कह दिया तलाक-तलाक-तलाक, पति के खिलाफ केस दर्ज

कोटा। राजस्थान के बारां जिले में अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड़ने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बारां जिले के अंटा शहर की 24 साल की शबरून्नीसा ने थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस मे दी गई शिकायत में कहा है कि उसके पति ने अपने बेटे के लिए उसे कैरम बोर्ड देने की कोशिश की जिसे उसने लेने से इनकार कर दिया।

कैरम बोर्ड लेने से इनकार करने पर पति ने दिया तीन तलाक

कैरम बोर्ड लेने से इनकार करने पर पति ने दिया तीन तलाक

इसके बाद गु्स्से में पति ने एक बार में तीन तलाक दे दिया। महिला फिलहाल, अपने मायके में रह रही है और उसने पहले से ही अपने पति शकील अहमद के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शबरून्निसा का अपने पति से विवाद का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले की सुनवाई के लिए दंपति अदालत में पेश हुए थे। सुनवाई के बाद शकील अहमद ने घर लौटते समय, शबरून्निसा को रास्ते में रोका था और उनके बेटे के लिए कैरम बोर्ड देने की पेशकश की, जो मां के साथ रहता है।

पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा रखा है

पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा रखा है

लेकिन शबरून्निसा ने कैरम लेने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। पुलिस का कहना है कि इस बहस के दौरान शकील ने अपनी को 'तलाक-तलाक-तलाक' कह दिया और शबरून्निसा से रिश्ता खत्म करने करने की बात कहकर चला गया। युवती के पिता नजर अली और कुछ रिश्तेदारों ने पति को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

पति के खिलाफ मामला दर्ज

पति के खिलाफ मामला दर्ज

युवती का कहना है कि शाम को जब उसके पिता मुख्य बाजार स्थित सिलाई की दुकान पर गए तो कैरम बोर्ड रखा मिला। थानाधिकारी रूप सिंह ने बताया कि इस संबंध में तीन तलाक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार की ओर से तीन तलाक को अपराध घोषित किया गया। बताया जा रहा है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद बारन इलाके में इस तरह के पहला मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+