राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का कब्जा, 1197 वार्डों में मिली जीत
जयपुर। राजस्थान में 20 जिलों के 90 नगर निकायों के लिए तीन दिन पहले हुए मतदान की मतगणना रविवार को हुई। कुल 3029 वार्डों में चुनाव हुए थे। इनमें से 1197 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं 1140 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार जीते। शेष वार्डों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 46, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 13, बहुजन समाज पार्टी को दो और माकपा को तीन वार्डों में जीत मिली है।

Recommended Video
634 वार्डों में निर्दलियों का कब्जा हुआ है। पार्षदों का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित होने के बाद अब सात फरवरी को महापौर व चेयरमैन का चुनाव होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन का दावा है कि 48 निकायों में कांग्रेस भाजपा के मुकाबले आगे है। निकाय चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट कर कहा, 'आज आए 90 नगरीय निकाय के चुनावों के नतीजे सुखद हैं। कांग्रेस पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।
मतदाताओं का आभार तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को उनकी मेहनत के लिये धन्यवाद और जीत की बधाई। परिणामों में मत प्रतिशत भी कांग्रेस का अधिक है और विजयी पार्षदों की संख्या भी कांग्रेस पार्टी की ज्यादा है। अधिकांश जगह कांग्रेस पार्टी के बोर्ड बनेंगे।'
इन 20 जिलों में हुए चुनाव
राज्य के 20 जिलों-अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों (एक नगर निगम, नौ नगर परिषदों और 80 नगर पालिकाओं) में गुरुवार को मतदान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications