Coronavirus: राजस्‍थान के कई जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, कंटेनमेंट जोन में होगा Lockdown

जयपुर। कोरोना के बेकाबू होते संक्रमण को रोकने के लिए राजस्‍थान सरकार ने 1 से 31 दिसंबर तक कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर के शहरी क्षेत्रों में रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं प्रदेश में 31 दिसंबर तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू रहेगा। 31 दिसंबर तक केवल आवश्यक गतिविधियों को ही अनुमति दी जाएगी।

Recommended Video

    Rajasthan के 13 जिलों में Night Curfew,Containment Zone में 31 December तक Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus: राजस्‍थान के कई जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, कंटेनमेंट जोन में होगा Lockdown

    इसपर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम घर-घर जाकर निगरानी रखेगी और पालन न करने वालों पर उचित ऐक्‍शन लेगी। राजस्‍थान सरकार के आदेश के अनुसार, राज्‍य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 31 दिसंबर तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और इस तरह के भीड़ भाड़ वाले स्‍थान बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और बड़े आयोजन 31 दिसंबर तक नहीं होंगे।

    उधर, कोरोना की रोकथाम को लेकर राजस्‍थान सरकार ने एक नया फैसला लिया है। राज्‍य सरकार ने कोविड सेंटर्स पर डे केयर की सुविधा शुरू करने को निर्देश दिया है। कोरोना वायरस का इलाज कर रहे सभी निजी और सरकारी अस्पताल में डे केयर सेंटर्स खोले जाएंगे। राज्‍य चिकित्सा विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने सभी अस्पताल प्रबंधकों को इस बारे मे निर्देश दिए हैं। डे केयर सेंटर्स के लिए निजी अस्पतालों में अधिकतम 2500 रुपये प्रतिदि‍न के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।

    आपको बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 2,581 नये मामले सामने आये है। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,65,386 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,292 हो गयी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+