Rajasthan: पहले की बुजुर्ग महिला की हत्या, फिर खाता रहा उसका मांस, पागल कुत्ते के काटने से हुआ आरोपी का ये हाल
Rajasthan Crime news: राजस्थान के पाली जिले में एक हाइड्रोफोबिया से पीड़ित शख्स ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसका मांस खाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rajasthan Horror Hydrophobia man killed Woman: राजस्थान के पाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाइड्रोफोबिया से पीड़ित माने जाने वाले एक 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने और उसका मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को आगे की जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना 26 मई को रायपुर के सेंद्रा थाना के अंदर सरधना गांव में हुई।
65 साल की शांति देवी अपने मवेशियों को चरा रही थी जब आरोपी सुरेंद्र ठाकुर ने कथित तौर पर उस पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बांगड़ अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मुंबई निवासी आरोपी सुरेंद्र ठाकुर को हाइड्रोफोबिया है, जो रेबीज संक्रमण की वजह से होता है। जिसमें शख्स पानी से डरता है। आशंका जताई जा रही है कि सुरेंद्र ठाकुर को पहले किसी पागल कुत्ते ने काट लिया था और उसे सही ढंग से उस वक्त इलाज नहीं मिला। उन्होंने शायद टीका नहीं लगवाया होगा और इस वजह से उसे हाइड्रोफोबिया या रेबीज हो गया है।
बांगड़ अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, ''आरोपी मानसिक रूप से बीमार मरीज की तरह व्यवहार कर रहा है और आक्रामक तरीके से पेश आ रहा है। हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी मेडिकल जांच चल रही है। अस्पताल में भी उसने हंगामा किया, जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने उसे बिस्तर से बांध कर रखा है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी एक बस में मुंबई से सेंद्रा पहुंचा था। उसके पास से एक बस टिकट मिला है, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है। घटना के बाद शांति देवी के बेटे बीरेन काठत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोपी पर अपनी मां की हत्या करने और उसका मांस खाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने ठाकुर पर हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और उन पर नरभक्षण का भी आरोप लगाया है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, ''मैं बकरियां चराकर लौट रहा था कि मैंने उस आदमी को देखा जो मरी हुई औरत का मांस खा रहा था। मैं डर गया और मौके से भाग गया।''
आरोपितों से मुठभेड़ के बाद पहले तो स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। हालांकि जब उसने भागने की कोशिश की तो गांव वालें लोगों ने उसका पीछा किया और पुलिस को सौंप दिया। इस बीच पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications