राजस्थान में ऑनलाइन मिलेगी फिल्म शूटिंग की अनुमति, जानें पूरी प्रक्रिया के बारे में

नई दिल्ली। Film Shooting in rajasthan कोरोनाकाल के बाद ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दी गई हैं। अब पढ़ाई से लेकर नौकरी जैसे हर काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब राजस्थान सरकार ने भी फिल्म शूटिंग और अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने फिल्म शूटिंग परमिट और ट्रैवल एजेंसियों व सफारी ऑपरेटरों के लिए डिजिटल एप्लिकेशन सेवाएं लॉन्च किया है।

Ashok gehlot

राजस्थान में 'इज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान सरकार ने डिजीटल मोड को अपनाने का फैसला इज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत लिया है, ताकि राज्य में व्यापार को बढ़ावा मिल सके। इसका उद्देश्य कारण फिल्मों की शूटिंग करनेवाले लोगों, वीडियो व ट्रैवल एजेंसियों, भ्रमण एजेंसियों और सफारी ऑपरेटरों के लिए निर्बाध, परेशानी मुक्त सुविधाएं प्रदान करना है। ऐसे में अब राजस्थान में किलों, वन्यजीवों, महलों, संग्रहालयों, झीलों और धार्मिक स्थलों को घूमने के इच्छुक लोग अब ऑनलाइन आवेदन कर इसका आनंद ले सकते हैं।

आवेदन करने के लिए वेबसाइट

इस बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के निदेशक निशांत जैन एक परिपत्र जारी किया। इसके अनुसार राजस्थान में फिल्म शूटिंग की अनुमति लेने के लिए sso.rajasthan.gov.in (citizen apps - tourism dept services - application: permission for film shooting) पर आवेदन स्वीकार किये जाएगें। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद फिल्म शूटिंग की अनुमति का आदेश भी ऑनलाइन पोर्टल पर ही जारी कर दिया जाएगा। जैन के मुताबिक, ऑनलाइन सुविधा के लिए जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थान है राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य में फिल्म शूटिंग की परमिट के लिए भी ऑनलाइन सेवा शुरू की है। आपको बता दें कि राजस्थान फिल्म और अन्य व्यावसायिक वीडियो शूट के लिए एक पंसदीदा स्थान है। सरकार ने राजस्थान फिल्म शूटिंग (संशोधन) विनियम 2016 के तहत यह अनुमति दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+