राजस्थान सरकार का निर्देश: छात्रों को जयपुर मेले में भेजें, लव जिहाद के बारे में जानेंगे और शाकाहारी बनने की लेंगे शपथ

जयपुर। लव जिहाद के बारे में जानने और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए राजस्थान सरकार ने स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी छात्रों को जयपुर मेले में ले जाएं। राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने कहा कि शिक्षक जयपुर मेले में छात्रों को ले जाएं, ताकि वे लव जिहाद और ईसाइयों द्वारा किए गए षड़यंत्र के बारे में किताबें खरीद सकें। यहां तक कि वे गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने के हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो और साथ शाकाहारी बनने की भी शपथ लें।

जयपुर मेले में जाकर लव जिहाद के बारे में जानेंगे छात्र

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर उप शिक्षक अधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि मेले में राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्र अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। शुक्ला ने साथ में यह भी कहा कि यह निर्देश प्राइमरी एंड सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर वसुदेव देवनानी के ऑफिस से आया है। जयपुर स्कूलों की कहना है कि वे तब तक इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे, जब तक कि प्राइमरी एंड सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर के ऑफिस से कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता।

हालांकि, अभी तक ना तो वसुदेव दवनानी की तरफ से और ना ही प्राइमरी एंड सेकेंडरी एजुकेशन ऑफिस से आधिकारिक से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। 20 नवंबर को जयपुर में होने वाला यह पांच दिवसीय मेला तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य है कि समाज के लिए सेवा करने वाले संगठनों को एक प्लैटफॉर्म मिल सके जिससे समाज सुधार में कार्य किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+