Rajasthan Election: राजस्थान में ज्यादा वोटिंग मतलब किसकी जीत? पिछले 5 चुनावों का ट्रेंड देखिए

राजस्थान विधानसभा के लिए शनिवार यानि 25 नवंबर को हुए मतदान का प्रतिशत 2018 के चुनावों के मुकाबले ज्यादा रहा है। अगर पिछली पांच बार के राजस्थान विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखें तो वोटिंग प्रतिशत बढ़ने का मतलब बीजेपी के लिए शुभ संकेत कहा जा सकता है।

चुनाव आयोग के मुताबिक शनिवार को हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों में 74.13% वोटिंग हुई है। यह आंकड़ा 2018 के मतदान प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है। यही नहीं चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार भी राज्य में महिला वोटरों ने मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह दिखाया है।

rajasthan voting percentage meaning

राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2018 का परिणाम
2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 सीटों पर कुल 74.06% वोटिंग हुई थी। तब महिलाओं का वोट प्रतिशत (74.67%) पुरुषों के (73.49%) मुकाबले ज्यादा रहा था।

तब कांग्रेस (39.30% वोट शेयर) 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और बीजेपी (38.77% वोट शेयर) 73 सीटें लेकर सत्ता से बेदखल हो गई थी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव- 1998 का परिणाम
हम 1998 से राजस्थान विधानसभा के चुनावों का विश्लेषण कर रहे हैं। उस बार राजस्थान में महज 63.39% वोटिंग हुई थी और 45% वोट शेयर के साथ कांग्रेस 153 सीटें लेकर सरकार बनाने में सफल हुई थी। बीजेपी को सिर्फ 33 सीटें मिली थी और उसका वोट शेयर 33.2% रहा था।

इस बार राजस्थान में 67.45% पुरुष और 58.88% महिलाओं ने वोट डाले थे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2003 का परिणाम
पांच साल बाद राजस्थान चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़कर 67.18 हो गया। करीब 4 फीसदी वोटिंग में इजाफे का परिणाम बीजेपी के पक्ष में गया और वह 39.2% वोट शेयर के साथ 120 सीटें जीत गई। कांग्रेस 35.6% वोट शेयर के साथ महज 56 सीटें लाकर सत्ता से बाहर हो गई।

इस बार राज्य में 69.91% पुरुष और 64.21% महिला वोटरों ने मतदान किया था।

राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2008 का परिणाम
लेकिन, पांच साल बाद राजस्थान के मतदाताओं ने मतदान से थोड़ी बेरुखी दिखाई और कांग्रेस को फायदा मिल गया। 2008 में राजस्थान में 66.25% वोटिंग हुई और कांग्रेस 96 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसका वोट शेयर 36.8% रहा।

वहीं बीजेपी का वोट शेयर 34.3% रह गया और वह मात्र 78 सीटें जीतकर विपक्ष में बैठ गई। इस बार यहां 67.10% पुरुष और 65.31% महिला मतदाताओं ने मतदान किया था।

राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2013 का परिणाम
लेकिन, पांच साल बाद 2013 में राजस्थान के मतदाता रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने पहुंचे और 75.04% वोटिंग हुई। भाजपा बंपर जीत के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी। इस बार राज्य में 74.67% पुरुष और 75.44% महिला वोटरों ने मतदान किया था।

पार्टी 163 सीटें जीत गई और उसका वोट शेयर बढ़कर 46% तक पहुंच गया। कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटों से संतोष करने पड़ा और उसका वोट शेयर 33.7% रह गया।

अगर राजस्थान विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ने और घटने के इसी ट्रेंड के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो इस बार 2018 की तुलना में ज्यादा वोटिंग होना भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

बहरहाल, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के साथ ही होगी और तभी असली नतीजों का पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+