राजस्थान: चलती ट्रेन से कूदा डच नागरिक, सिर में चोट लगने से हुई मौत

जयपुर। राजस्थान में एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है, जहां मंगलवार को एक विदेशी नागरिक के चलती ट्रेन से कूदने के बाद उसकी मौत हो गई है। राजस्थान के सवाई माधोपुर से एरिक जॉहन्स और उसका साथी ने ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं, तो उन्होंने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी।

राजस्थान: चलती ट्रेन से कूदने के कारण डच नागरिक की मौत

पुलिस ने बताया कि नीदरलैंड का रहने वाला एरिक जॉहन्स अपने साथ ब्रिटेन के दोस्त के साथ सवाई माधोपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़े थे, जो दिल्ली की तरफ आ रही थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो चलती ट्रेन में कूद गए। इस हादसे में जॉहन्स को सिर में गंभीर चोटें आई और फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों टुरिस्ट सोमवार को सवाई माधोपुर आए थे, जिन्हें आगरा के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन गलती से वे नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन में बैठ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+