Rajasthan: धौलपुर के BJP नेता मुश्ताक कुरैशी को उपद्रवियों ने लाठी से पीटा, पिछले साल घर पर हुआ था हमला
Rajasthan: धौलपुर के BJP नेता मुश्ताक कुरैशी को उपद्रवियों ने लाठी से पीटा, पिछले साल घर पर हुआ था हमला
जयपुर: राजस्थान के धौलपुर के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय नेता मुश्ताक कुरैशी को कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर लाठियों से पीटा है। (Rajasthan Dholpur local BJP leader Mushtaq Qureshi) धौलपुर के एसपी केसर सिंह शेखावत ने मामले की जानकारी दी है। धौलपुर के एसपी केसर सिंह शेखावत के मुताबिक बीजेपी अल्पसंख्यक नेता मुश्ताक कुरैशी को कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर संपत्ति के मुद्दे को लेकर लाठियों से पीटा था। मामले में केस दर्ज और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

पिछले साल स्थानीय नेता के घर पर हुआ था हमलान्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मुश्ताक कुरैशी के घर पर पिछले साल 2019 के जून महीने में बाइक सवार बदमाशों ने रात में फायरिंग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जून के रोजा वाले महीने में रोजेदारों को इफ्तार पार्टी देने के बाद रात में बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने मुश्ताक कुरैशी के घर पर फायरिंग की। घटना के वक्त बीजेपी नेता सहित सारे लोग सो रहे थे। बदमाशों द्वारा घर की खिड़की से की गई फायरिंग की गई थी। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी थी।
मुश्ताक कुरैशी ने थाने में जाकर मामले की शिकायत की थी। पुलिस को नेता के घर के बाहर से खाली कारतूस भी बरामद हुए थे। हालांकि उस वक्त भी मुश्ताक कुरैशी ने निजी दुश्मनी को ही आधार बताया था।












Click it and Unblock the Notifications