अशोक गहलोत ने हासिल किया विश्वास मत, जानिए क्या बोले सचिन पायलट?

जयपुर। पिछले एक महीने से चल रहे उथल पुथल के बाद आखिरकार आज सीएम अशोक गहलोत को मुस्कुराने का मौका मिला है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित किया गया । इसके बाद कांग्रेस विधायकों में खुशी की लहर देखी गई, वहीं अब राजस्थान में 21 अगस्त तक सदन को स्थगित किया गया है।

हमारी सरकार की जीत हुई: पायलट

हमारी सरकार की जीत हुई: पायलट

विश्वास मत हासिल करने के बाद सदन से बाहर आए सचिन पायलट ने कहा कि सरकार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाई थी जिसमें बहुमत के साथ जीत हुई है। विपक्ष के बहुत प्रयास के बावजूद परिणाम सरकार के पक्ष में रहा। इसके बाद इस मामले पर फुल स्टॉप लग गया है। हमें पूरा विश्वास है कि समय पर रोडमैप का ऐलान होगा।

Recommended Video

    Ashok Gehlot ने Rajasthan Legislative Assembly में साबित किया बहुमत | वनइंडिया हिंदी

    लोगों के मन में मेरी क्या जगह है यह जरूरी है: पायलट

    विधानसभा में अपनी बदली हुई सीट के सवाल के बारे में पायलट ने कहा कि पहले मैं सरकार का हिस्सा था लेकिन अब नहीं हूं। मैं कहां बैठता हूं यह जरूरी नहीं है, बल्कि लोगों के मन में मेरी क्या जगह है यह जरूरी है। बैठने का फैसला पार्टी और स्पीकर का है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मालूम हो कि डिप्टी सीएम की पोस्ट से बर्खास्त किए जाने के बाद आज विधानसभा में सचिन पायलट दूसरी पंक्ति में बैठे थे।

    गृहमंत्री अमित शाह को सपने में भी सरकारें दिखती हैं : गहलोत

    गृहमंत्री अमित शाह को सपने में भी सरकारें दिखती हैं : गहलोत

    तो वहीं इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने सदन में कहा कि आज बीजेपी के लोग बगुला भगत बन रहे हैं, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है, मैं 69 साल का हो गया, 50 साल से राजनीति में हूं, मैं आज लोकतंत्र को लेकर चिंतित हूं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सम्माननीय नेता प्रतिपक्ष को कहना चाहूंगा कि आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, मैं आपको कहता हूं कि मैं राजस्थान की सरकार को गिरने नहीं दूंगा, गृह मंत्री अमित शाह के सपने में भी सरकारें आ रही हैं, लेकिन मैं सरकार गिरने नहीं दूंगा, आपके लोगों ने आजादी की लड़ाई में कुछ नहीं किया, इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई थीं, जिस दिन जनता का मूड हुआ, दिल्ली में क्या होगा पता भी नहीं चलेगा।

    बीजेपी का काम केवल सत्ता पाना: गहलोत

    बीजेपी का काम केवल सत्ता पाना: गहलोत

    सीएम ने कहा कि मेरे और भैरो सिंह शेखावत जी के संबंध बढ़िया था, अच्छा होता कि अभी के नेताओं के साथ भी ऐसा होता, एक बार आपकी सरकार आई, हमारी भी आई. अशोक गहलोत ने कहा कि जब कोरोना का कहर था, तब बीजेपी मध्य प्रदेश-राजस्थान की सरकार गिराने में लगी थी, उसका यही रवैया है , केवल सत्ता पाना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+