राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स-साइंस का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
आपको बता दें कि बोर्ड पिछले साल के मुताबिक एक दिन पहले नतीजे जारी करने जा रहा है। पिछले बार बोर्ड ने 16 मई को परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे।
जयपुर। राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान संकाय परीक्षा (RBSE 12th Science Result 2017) का रिजल्ट आ गया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। आपको बता दें राजस्थान बोर्ड विषयों के अनुसार परीणाम जारी करता है और आज साइंस और वाणिज्य विषय के नतीजे जारी किए जाएंगे। परीक्षा के नतीजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी जारी करेंगे और इन नतीजों का 2.34 लाख विज्ञान अभ्यर्थी, 48,113 वाणिज्य अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।

यहां देखें रिजल्ट
स्टूडेंट अपना रिजल्ट देखने के लिए www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं और आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स सबजेक्ट के रिजल्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्टूडेंट अपने रोल नंबर फीड कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहीं से स्टूडेंट अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड पिछले साल के मुताबिक एक दिन पहले नतीजे जारी करने जा रहा है। पिछले बार बोर्ड ने 16 मई को परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications