शादी में टकरा गया हाथ तो युवक ने सांसद जी को जड़ा थप्‍पड़

बाड़मेर। राजस्‍थान के बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद कर्नल सोनाराम को थप्‍पड़ मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद एक वैवाहिक समारोह में मामूली से बात को लेकर हुआ था। सूखे की सेल्फी ने खराब किया पंकजा मुंडे का "मेक-अप"

Rajasthan BJP MP slapped by youth at marriage function
जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात बीजेपी सांसद कर्नल सोनाराम एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिससा लेने पहुंचे। समारोह में कर्नल सोनाराम का हाथ खरता राम नाम के युवक से टकरा गया। इस बात को लेकर हल्‍की सी नोंकझोंक हुई। इसके बाद युवक ने सांसद को थप्‍पड़ जड़ दिया।

समारोह में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो वहां से भागने में कामयाब रहा। विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवाह स्थल पर ही मेडिकल टीम ने सांसद की जांच की। सांसद के अंगरक्षक पुरखा राम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी करवाई और आरोपी खरता राम बाना और प्रेमा राम भादू को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+