जयपुर की पिंक दीवार पर पेशाब करते नजर आए वसुंधरा के मंत्री, बोले कोई बड़ी बात नहीं

राजस्‍थान विधानसभा में कांग्रेस के डिप्‍टी चीफ व्हिप गोविंद सिंह ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Recommended Video

    Rajasthan: BJP minister Kalicharan Saraf urinates in public in Jaipur, Photos goes viral | वनइंडिया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को उनकी की ही पार्टी के नेता फेल करने में लगे हुए हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में कालीचरण सर्राफ सड़क के किनारे पेशाब करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। हालांकि जब कालीचरण सर्राफ से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं है।

     'सरकार को शर्मिंदा होना चाहिए'

    'सरकार को शर्मिंदा होना चाहिए'

    यह फोटो 13 फरवरी की है। फोटो जयपुर के जवाहर नगर के झालना बाईपास पर ली गई थी। कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने इस फोटो पर कहा है कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान की बात कर रही है, स्वास्थ्य मंत्री खुलेआम पेशाब करते दिखाई देते हैं। सरकार को शर्मिंदा होना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

    जयपुर नगर निगम उठाए कदम

    जयपुर नगर निगम उठाए कदम

    राजस्‍थान विधानसभा में कांग्रेस के डिप्‍टी चीफ व्हिप गोविंद सिंह ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि खुले में शौच या पेशाब करने पर जयपुर नगर निगम के अधिकारी आमलोगों के साथ सख्‍ती से पेश आते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि मंत्री कालीचरण सर्राफ के खिलाफ क्‍या कदम उठाया जाता है। नगर निगम खुले में पेशाब करने पर जुर्माने का प्रावधान कर रखा है, ताकि गुलाबी शहर को गंदगी से मुक्‍त रखा जा सके।

    सर्राफ की सफाई

    सर्राफ की सफाई

    आपको बता दें कि हाल ही में बीजेपी राजस्थान में हुए दो लोकसभा और एक विधानसभा चुनाव में हार गई थी। मामला को बढ़ता देख कालीचरण सर्राफ ने सफाई दी कि वह पिछले एक महीने से गवर्नमेंट की एक योजना के प्रचार करने के लिए राज्यभर में घूम रहे थे, जिसके चलते वह बीमार हो गए और बाथरूम ना मिलने पर खुले में पेशाब करने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+