महिला की फरियाद पर बिफरे मंत्रीजी, बोले फेंक दो अपना वोट कुएं में, हमे नहीं चाहिए

नई दिल्ली। राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्री गुलाबचंद कटारिया एक बार फिर से अपने बयान के चलते चर्चा में हैं। उदयपुर में जन सुनवाई के दौरान एक महिला पर कटारिया इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने उससे कहा कि हमे तुम्हारा वोट नहीं चाहिए, तुम अपना वोट कुएं में फेंक देना। यह महिला कटारिया के पास अपनी फरियाद लेकर आई थी, जिसे सुनकर कटारिया बुरी तरह से बिफर गए थे।

gulab chand

महिला का कहना था कि उसके क्षेत्र में शराब की दुकान है, जिसे कहीं और स्थानांतरित करा दें। महिला की इस गुहार पर कटारिया ने चिल्लाते हुए कहा कि नहीं चाहिए तुम्हारा वोट। साथ ही उन्होंने महिला को यहां से चले जाने को कहा। गौर करने वाली बात है जब कटारिया महिला पर नाराज हुए तो वह यह भूल गए थे कि 2013 के चुनाव में इसी जनता ने उ्नहें यहां से 240000 वोटों से जिताया था। लेकिन कटारिया का यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और लोग उनकी इस बयान के लिए आलोचना कर रहे हैं।

जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों ने कटारिया को आड़े हाथ लिया है उसके बाद उनके तेवर कुछ ढीले पड़े हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उन्होंने बहुत विकास कराया है लेकिन बावजूद इसके महिला उन्हे ताना मार रही थी कि उसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने यह बात कही दी थी। उन्होंने कहा कि हर समस्या के लिए बहुत ही मन से मैं काम करता हूं। मैंने उस मीटिंग में कहा था कि जबतक शराब का ठेका नहीं हटता है मैं वहां दो पुलिसकर्मियों को लगा देता हूं, जिससे की लोग वहां शराब पीकर हंगामा नहीं करें। साथ ही अगली बार जब टेंटर पड़ेगा तो इसे स्थानांतरित करा दिया जाएगा। इससे अधिक मैं और क्या कर सकता था, लेकिन इसके बाद भी महिला मुझे कह रही थी कि वोट लेने आ जाते हो, जिसपर मैंने कहा था कि नहीं चाहिए तुम्हारा वोट, हम का भी करते हैं और तुम्हारे ताने भी सुनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+