Rajasthan Assembly Elections 2018: भिंडी से लेकर फूलगोभी और अनानास से लेकर नाशपाती तक मिले चुनाव चिन्‍ह

जयपुर। राजस्‍थान में विधानसभा के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बार वोटरों को ईवीएम पर ऐसे-ऐसे चुनाव चिन्‍ह देखने को मिलेंगे जिसके बारे में सोच कर ही आपकी हंसी छूट जाए। जी हां भिंडी से लेकर फूलगोभी तक और अनानास से लेकर नाशपाती तक ईवीएम पर होंगे। कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने चुनाव चिह्न के रूप में फलों को चुना है तो कुछ ने सब्जियों को और कई लोगों ने तो रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजें जैसे कि कैलकुलेटर से बाल्टी तक को सिंबल बना लिया है।

Rajasthan Assembly Elections 2018: भिंडी से लेकर फूलगोभी और अनानास से लेकर नाशपाती तक मिले चुनाव चिन्‍ह

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में स्वतंत्र उम्मीदवारों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अजीबोगरीब चुनाव चिह्न में आम वस्तुओं के साथ-साथ खाने-पीने वाली चीजें भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को प्रतीक के रूप में अलमारी, एसी, भिंडी, ट्रैक्टर, ऑटो-रिक्शा, चाबी, सिलाई मशीन, हरी मिर्च, अनानास, फलों की टोकरी, गैस सिलिंडर, चारपाई, बांसुरी आदि जैसी चीजें बांटी गई हैं।

चुनाव आयोग के डेटा मुताबिक, ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवारों ने सिंबल के रूप में अलमारी को ही चुना है। 840 स्वतंत्र उम्मीदवारों में से 72 ने इसे अपने एकमात्र विकल्प के रूप में तय किया। यही नहीं, 52 उम्मीदवारों ने चुनाव चिह्न एसी बनाया है जबकि 36 लोगों ने सिलाई मशीन को मतदान का निशान बनाया है। मूंगफली, ब्रेड, नूडल्स आदि प्रतीकों में किसी को तो एक ने भी नहीं चुना है जबकि कुछ ने इन पर दिलचस्पी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+