65 फीसदी मतदान के साथ ईवीएम में बंद हुई वसुंधरा-गहलोत की किसमत

200 सदस्यों वाली विधानसभा के 199 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ था। एक सीट, चुरू विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण वहां चुनाव रोक दिया गया था। इस सीट के लिए 13 दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे।
चुनाव आयोग से जारी हुए अंतिम बुलेटिन के अनुसार दिन भर में कुल 65 फीसदी मतदान हुआ। आयोग के अनुसार आज करीब 2.5 करोड़ लोगों ने वोट डाले। राज्य में कुल 4 करोड़ मतदाताओं में से 60 फीसदी ने तो शाम चार बजे तक ही वोट डाल दिये थे। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 2008 में 66 फीसदी मतदान हुए थे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कांग्रेस के लिये है, क्योंकि अगर कांग्रेस के हाथ से यह राज्य छिन गया, तो लोकसभा चुनाव में उसके लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि जिस तरह वसुंधरा राजे ने प्रचार प्रसार किया और मोदी ने उनके प्रचार में ऑक्सीजन भरी है, उससे तो यही लग रहा है कि अशोक गहलोत की सरकार महज 8 दिन की रह गई है। खैर सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है और ईवीएम 8 दिसंबर को खुलेंगी, जिसके लाइव अपडेट आप वनइंडिया पर देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications