पायलट खेमे के विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा को एसीबी का नोटिस

नई दिल्ली। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को सचिन पायलट खेमे के विधायक, विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा को नोटिस जारी किया है। दोनों को विधायकों की खरीद-फरोख्त कर राजस्थान सरकार गिराने के मामले को लेकर ये नोटिस जारी किया है। भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से पहले ही निलंबित कर किया जा चुका है। ये दोनों विधायक सचिन पायलट खेमे के दूसरे विधायकों के साथ हरियाणा में रह रहे हैं। इसके अलावा स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), राजस्थान ने तनवीर सिंह, बलवंत सिंह, दिग्विजय राज सिंह और कर्णी सिंह को भी नोटिस जारी किया है। एसओजी राजस्थान में सरकार गिराने को लेकर दर्ज कराए मामले की जांच कर रही है।

rajasthan Anti Corruption Bureau issues notice to MLAs Vishvendra Singh and Bhanwar Lal Sharma alleged horse trading

राजस्थान में सचिन पायलट के 18 कांग्रेसी विधायकों के साथ जयपुर छोडकर हरियाणा चले जाने और गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर अपना लेने का बाद सियासी उथल पुथल जारी है। इसी बीच एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कई भाजपा नेताओं के अलावा भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह की भी आवाज होने का दावा किया जा रहा है। ओडियो में ये लोग कथित तौर पर विधायकों को लालच देकर गहलोत सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं। इसके बाद एसओजी इस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान की सियासत में इस समय भारी उथल पुथल है। शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट के राज्य में यथास्थिति बनाने के आदेश के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात के बाद विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक गहलोत खेमे के विधायकों ने नारेजबाजी करते हुए धरना दिया। रात करीब आठ बजे कांग्रेस विधायकों ने धरना खत्म किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आज रात में ही साढ़े नौ बजे राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+