काला हिरण केस: सलमान खान पहुंचे जोधपुर, कल आएगा फैसला
जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट के फैसले की घड़ी आ गई है। इस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर गुरुवार को फैसला आने वाला है। इसके मद्देनजर सलमान खान राजस्थान के जोधपुर पहुंच गए हैं। बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता जोधपुर पहुंचे। इस दौरान वहां फैन्स की काफी भीड़ देखने को मिली। 28 मार्च को ही काला हिरण केस की सुनवाई जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पूरी हो गई। उस समय जज ने इस केस में फैसले को सुरक्षित रखते हुए कहा था कि इसे 5 अप्रैल को सुनाया जाएगा। बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ-साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी आरोपी हैं।

ये है पूरा मामला
अभिनेता सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की जोधपुर में शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में सलमान खान को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। ये मामला साल 1998 का है। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ कुल 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3 केस में सलमान बरी हो चुके हैं।
ये काला हिरण केस में सलमान खान के खिलाफ चौथा और आखिरी केस है। मिली जानकारी के मुताबिक अगर सलमान खान को इस केस में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम 6 साल की सजा सुनाई जा सकती है। सलमान खान के साथ अन्य आरोपियों को भी सजा सुनाई जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications