राजस्‍थान: भारी बारिश से जोधपुर में गिरी इमारत, महिला की मौत

जोधपुर। देश के और हिस्‍सों की तरह राजस्‍थान में भी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। जोधपुर में रविवार को भारी बारिश के चलते एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत काफी पुरानी थी और भारी बारिश के कारण हादसे का शिकार हो गई। जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में रविवार सुबह एक बिल्डिंग गिर गई।

राजस्‍थान: भारी बारिश से जोधपुर में गिरी इमारत, महिला की मौत

बिल्डिंग जब गिरी उस समय एक महिला अंदर मौजूद थी। महिला की मौत हो गई है। यह बिल्डिंग काफी लंबे समय से जर्जर थी। नगर निगम प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद महिला ने मकान नहीं खाली किया। क्षेत्र के पार्षद राम स्वरूप प्रजापत ने बताया कि निगम ने लंबे समय से मकान मालिक को नोटिस दे रखा था लेकिन मकान मालिक ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा। जिसके कारण आज सुबह करीब छह 6:30 के बीच में मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+