पाक की ओर से एक गोली चली, तो हमारे जवान अनगिनत गोली चलाएंगे- राजनाथ सिंह

अगरतला। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि वह सीमा पर पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलीबारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगरतला में एक रैली के दौरान बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने सेना को साफ निर्देश दिया है कि अगर सीमा पार से पाकिस्तान एक भी गोली चलती है तो आप अनगिनत गोली चलाइए। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान पर पहले हमला नहीं करना चाहते हैं, हम शांति और सौहार्द के साथ अपने पड़ोसियों के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के टुकड़े करना चाहता है, वह लगातार हमारी सेना पर और सीमा पर हमला करता है।

लेफ्ट ने राज्य को बर्बाद किया

लेफ्ट ने राज्य को बर्बाद किया

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह नेन लेफ्ट सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 25 सालों से यहां लेफ्ट की सरकार है, लेकिन त्रिपुरा के विकास के लिए यहां कुछ नहीं किया गया है, यहां की आर्थिक स्थिति काफी खराब है, यहां गरीबी और बेरोजगारी की आज भी बड़ी समस्या है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सीपीआई एम के 35 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पूरा राज्य बर्बाद हो गया, ऐसे में अगर 18 फरवरी को चुनाव के बाद अगर लेफ्ट की त्रिपुरा में सरकार बनी तो आगे भी ये लोग राज्य व यहां के लोगों को बर्बाद करेंगे।

लोगों को भाजपा पर भरोसा

लोगों को भाजपा पर भरोसा

राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यो में जिसमे त्रिपुरा भी शामिल है, वहां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही विकास ला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की 19 राज्यों में सरकार है, आखिर क्यों इतने सारे राज्यों भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है, क्योंकि इन राज्यों के लोगों को भाजपा पर भरोसा है, उन्हें इस बात का भरोसा है कि भाजपा यहां लोगों को नौकरी देगी, गरीबी को हटाएगी।

कश्मीर को कोई अलग नहीं कर सकता

कश्मीर को कोई अलग नहीं कर सकता

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया है जो भारत को कश्मीर से अलग कर दे, पाकिस्तान भारत का पड़ोसी है, लेकिन वो हमेशा हमें परेशान और तोड़ने की बात करता है। पाकिस्तान को कश्मीर में अपनी नापाक हरकतों को बंद करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार कहता है कि वो कश्मीर को भारत से अलग कर देगा, यह असंभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+