Raja Raghuwanshi Murder: कौन-कौन से फिजिकल सबूत बना रहे सोनम को ‘हत्यारिन दुल्हन’? नेपाली खुकुरी का घातक लिंक!
Raja Raghuwanshi Case Update Physical Evidences: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उसकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी पर हनीमून पर ही अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा को मौत के घाट उतारने का आरोप है।
मेघालय पुलिस ने 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सने कपड़े, और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया। हत्या में नेपाल की राष्ट्रीय खुकुरी का इस्तेमाल एक बड़ा सुराग बना। आइए, 10 अहम Points में जानते हैं वो फिजिकल सबूत क्या हैं, जो सोनम को कटघरे में ला रहे...

1. खून से सने कपड़े और रेनकोट
मेघालय पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी आकाश राजपूत की खून से सनी शर्ट बरामद की, जिसमें फोरेंसिक जांच में राजा का खून होने की पुष्टि हुई। सोनम का रेनकोट भी क्राइम सीन से मिला, जिस पर खून के निशान हैं। यह रेनकोट सोनम ने आकाश को दिया था, जिसकी फोरेंसिक जांच जारी है।
2. हत्या का हथियार: नेपाल की खुखरी
हत्या में नेपाल का राष्ट्रीय हथियार 'खुखरी' (घुमावदार चाकू) इस्तेमाल हुआ। इसे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान से खरीदा गया था। खुकुरीगोरखाओं का पारंपरिक हथियार है, जो युद्ध और आत्मरक्षा में इस्तेमाल होता है। इसकी धार इतनी तेज होती है कि यह एक वार में जानलेवा चोट दे सकती है।
3. सीसीटीवी फुटेज: साजिश का सबूत
42 स्थानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में सोनम, राजा और तीनों हत्यारों (आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, आनंद कुर्मी) की गतिविधियां दर्ज हैं। एक वायरल वीडियो में सोनम को स्कूटी बुक करने से पहले संदिग्ध रूप से मोबाइल पर मैसेज करते देखा गया, जो हत्यारों को लोकेशन भेजने का संकेत देता है।
4. मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड
कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि सोनम लगातार राज कुशवाह और हत्यारों से संपर्क में थी। मोबाइल लोकेशन डेटा के अनुसार, 23 मई को सभी आरोपी हत्या स्थल (सोहरा) के पास मौजूद थे।
5. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: क्रूर हत्या की पुष्टि
पोस्टमॉर्टम में राजा के सिर पर खुकुरी से दो गहरे वार के निशान मिले। शव को खाई में फेंकने से पहले वह जिंदा था, जिससे हत्या की क्रूरता सामने आई।
6. उंगलियों के निशान और डिजिटल साक्ष्य
हत्या के हथियार और राजा के सामान (मोबाइल स्क्रीन, सोने की चेन) पर आरोपियों के उंगलियों के निशान मिले। हालांकि, सोनम का मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला, जिससे चैट और कॉल लॉग जैसे अहम सबूत गायब हैं।
7. गवाहों के बयान: साजिश की कड़ियां
टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पडे ने बताया कि राजा और सोनम के साथ तीन संदिग्ध लोग देखे गए। होटल मालिकों और खुकुरीबेचने वाले दुकानदार ने आरोपियों की बुकिंग और खरीदारी की पुष्टि की।
8. स्कूटी और होटल के सुराग
राजा और सोनम ने 21 मई को शिलांग से स्कूटी किराए पर ली, जो 24 मई को सोहरा में लावारिस मिली। स्कूटी की रूट मैपिंग से हत्यारों की पहचान हुई। होटल मन्हा में दंपति ने सामान रखा, लेकिन दोबारा नहीं लौटे, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले।
9. ₹20 लाख की सुपारी
सोनम ने राज कुशवाह के साथ मिलकर ₹20 लाख की सुपारी देकर तीन हत्यारों को हायर किया। पुलिस के अनुसार, सोनम का मकसद राजा को हटाकर राज कुशवाह के साथ नई जिंदगी शुरू करना था।
10. नेपाल भागने की योजना
हत्या के बाद सोनम ने राजा और अपना फोन तोड़ दिया और शिलांग से गुवाहाटी, वाराणसी होते हुए गाजीपुर पहुंची। वह नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन एक फोन कॉल ने उसकी लोकेशन उजागर कर दी, जिसके बाद गाजीपुर में सरेंडर किया।
जांच में बाकी सवाल
- ₹20 लाख की सुपारी का पैसा कहां से आया, इसका कोई ट्रांजैक्शन अभी तक नहीं मिला?
- सोनम और अन्य आरोपियों के फोन और कुछ कपड़े अब भी गायब हैं, जो जांच में रुकावट पैदा कर रहे हैं।
क्या है खुकुरी का इतिहास? कितने में बिकती है?
खुकुरी, नेपाल का राष्ट्रीय हथियार, गोरखा सैनिकों का प्रतीक है। इसकी कीमत डिजिटल मार्केट में ₹500 से ₹2500 तक है। 2500 साल पुरानी इसकी उत्पत्ति ग्रीक 'कोपी' चाकू से मानी जाती है। 1814-15 के एंग्लो-नेपाल युद्ध में गोरखाओं ने इसे घातक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। इस हत्याकांड में खुकुरी का इस्तेमाल साजिश की प्रोफेशनल प्रकृति को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- इस फिल्म से चुराया था 'राजा' की हत्या का idea, सोनम का भाई बोला- 'बहन को फांसी पर लटकाओ'
-
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
Nepal Education Reform: 5वीं तक नो एग्जाम, छात्र राजनीति बंद! Balen Shah ने बदल दी नेपाल की पूरी शिक्षा नीति -
Nepal PM Balen: निशा मेहता कौन? बालेन सरकार में बनीं स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली-ग्वालियर से है खास रिश्ता -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
KP Oli Arrested: बालेन शाह के पीएम बनते ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, क्या हैं आरोप? -
Nepal: गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी KP शर्मा ओली की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, जेल का डर या स्वास्थ्य गड़बड़?- Video -
Nepal: बालेन बने नेपाल के नए 'शाह', सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब किया अपने नाम, भारत से भी आई बधाई -
Balen Shah Nepal New PM: शपथ लेते ही बालेन सरकार में बगावत! JNU वाले अमरेश सिंह ने ठुकराया मंत्री पद -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications