Sonam Raghuwanshi Case: इस फिल्म से चुराया 'Raja' की हत्या का idea, सोनम का भाई बोला- ‘बहन को फांसी पर लटकाओ’
Sonam Raghuwanshi Killed Raja Case Update: मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने दावा किया कि उनकी भाभी सोनम ने बॉलीवुड फिल्म 'हमराज' से प्रेरित होकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची। सचिन ने सोनम को 'पिशाचनी' करार देते हुए फांसी की सजा की मांग की है।
सचिन के मुताबिक, सोनम (Sonam Raghuwanshi) ने राजा को मंगल दोष के बहाने मेघालय के सोहरा ले जाकर सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई। सचिन ने कहा कि सोनम ने 'हमराज' फिल्म की तरह पूरी प्लानिंग की। उसने राजा को नई जिंदगी शुरू करने का लालच देकर सुनसान जगह पर बुलाया और हत्यारों को लोकेशन दी।' इस साजिश ने सात परिवारों को बर्बाद कर दिया।

मेघालय पुलिस की तारीफ, सरकार से माफी
सचिन ने मेघालय पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि 2300 किमी दूर इंदौर से इस जटिल केस को 17 दिनों में सुलझाया गया। उन्होंने मेघालय सरकार और पर्यटन मंत्री से माफी मांगते हुए कहा, 'सोनम की हरकत से मेघालय की छवि को नुकसान पहुंचा। यह खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, लोग यहां जरूर आएं।'
'Operation Honeymoon' से खुला राज
मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' (Operation Honeymoon) ने 23 मई को सोहरा में हुई हत्या का पर्दाफाश किया। नवविवाहिता सोनम ने पति राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर हत्यारों को सौंपा। 9 जून को सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया। पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत मिले हैं। सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
क्या था 'Humraaz' फिल्म में ?
आपको बता दें कि 'Humraaz' फिल्म में एक्टर बॉबी देओल का नाम राज सिंघानिया था, एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम प्रिया था। वहीं, अमीषा पटेल के प्रेमी का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना का नाम करण मल्होत्रा था। कहानी कुछ यूं थी कि राज सिंघानिया काफी अमीर था। जिससे अपने प्रेमिका प्रिया की शादी कराने का प्लान करण मल्होत्रा ने बनाया। राज सिंघानिया और प्रिया की शादी हो गई। इसके बाद, करण ने प्रिया के साथ मिलकर राज सिंघानिया की हत्या की प्लानिंग रची थी।
परिवार का गुस्सा: 'सोनम को फांसी दो'
राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि सोनम का भाई गोविंद भी उससे नाराज है। गोविंद ने कहा, 'सोनम को फांसी पर लटकाना चाहिए। मुझे राजा के लिए दुख है, सोनम के लिए नहीं।' उमा ने बताया कि गोविंद ने सोनम से जेल में तीन मिनट की मुलाकात की, लेकिन पुलिस और मीडिया की मौजूदगी के कारण वह कुछ कर नहीं सका।
अब तक पुलिस जांच में क्या सामने आया?
एडिशनल एसपी ईस्ट खासी हिल्स आशीष ने बताया कि सोनम की संलिप्तता की प्रबल संभावना है, लेकिन जांच शुरुआती चरण में है। एसपी विवेक सिम ने कहा, 'सोनम के खिलाफ हत्या में शामिल होने के सबूत हैं। पूछताछ के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी।'
सोनम के भाई ने तोड़ा रिश्ता
सोनम के भाई गोविंद ने कहा, 'हमने सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। वह खुद को निर्दोष बता रही है, लेकिन हम राजा के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।' मेघालय पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। आगे की जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें- Sonam Raja Raghuvanshi: क्या 'मंगल दोष' बना राजा का काल? हत्या के बाद सोनम ने क्या किया? पुलिस रिमांड में टूटी












Click it and Unblock the Notifications