श्वेता तिवारी के मामले में नया मोड़, पूर्व पति राजा चौधरी बोले- वो एक अच्छी पत्नी है लेकिन...
राजा चौधरी ने कहा कि श्वेता की जिंदगी में दोनों शादियों का पैटर्न एक जैसा रहा और यही वजह है कि..
नई दिल्ली, 20 मई: अपनी निजी जिंदगी को लेकर 'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर खबरों में हैं। दरअसल श्वेता तिवारी इन दिनों रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन गई हुई हैं और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली ने आरोप लगाया है कि श्वेता उनके बेटे को अकेला छोड़कर चली गईं। वहीं, श्वेता तिवारी ने भी अभिनव कोहली को जवाद देते हुए दो वीडियो जारी किए, जिसमें अभिनव उनके बेटे को छीनते हुए नजर आए। श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी में चल रहे इन विवादों को लेकर अब उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने एक बड़ी बात कही है।

'श्वेता तिवारी पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि...'
एक अखबार से बातचीत के दौरान राजा चौधरी ने कहा, 'श्वेता की जिंदगी में दोनों शादियों का पैटर्न एक जैसा रहा और यही वजह है कि लोग आज श्वेता तिवारी के ऊपर सवाल उठा रहे हैं। देखिए, इस बात में कोई शक नहीं कि श्वेता तिवारी एक बेहतरीन मां और बहुत अच्छी पत्नी हैं। इसे एक संयोग ही कहा जाएगा और ये उसका दुर्भाग्य भी है कि इतिहास उसके साथ खुद को दोहरा रहा है और उसकी दूसरी शादी भी कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन, इसका ये मतलब नहीं है कि वो एक गलत या बुरी इंसान है।'

'एक बाप अपनी बेटी या बेटे को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा'
राजा चौधरी ने आगे कहा, 'मैं उसकी जिंदगी के मौजूदा हालात पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हां, एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगा कि श्वेता को अभिनव को अपने बेटे से मिलने देना चाहिए। श्वेता को यह बात समझने की जरूरत है कि एक पति-पत्नी के रिश्ते में चाहे कितनी भी समस्याएं क्यों ना आएं, लेकिन एक पिता कभी अपनी बेटी या बेटे को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। बाकी, श्वेता और अभिनव के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसमें नहीं पड़ना चाहता।'

'अपने बेटे के लिए मैं होटल-होटल भटका'
हाल ही में जब श्वेता तिवारी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना हुईं तो राजा चौधरी ने उनपर उनके बेटे को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। राजा चौधरी ने कहा कि अपने बेटे को तलाशने के लिए वो होटल से होटल भटके। वहीं, इन आरोपों पर जवाब देते हुए श्वेता तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बारे में अभिनव कोहली को जानकारी दे दी थी कि वो शूटिंग के लिए केपटाउन जा रही हैं। श्वेता ने कहा कि अभिनव ऐसा इंसान है जो अपने बच्चे के लिए एक पैसा तक खर्च नहीं करता और झूठे आरोप लगाता है।

कैसे टूटीं श्वेता तिवारी की दोनों शादियां
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादी साल 2000 में हुई थी, लेकिन सात साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। श्वेता ने राजा चौधरी के ऊपर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। श्वेता और राजा चौधरी की एक बेटी है पलक तिवारी, जो अपनी मां के साथ रहती हैं। इसके बाद 2013 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन दोनों 2019 में अलग हो गए। राजा और श्वेता का एक बेटा है, जो श्वेता के साथ ही रहता है।

बॉलीवुड में एंट्री को तैयार श्वेता की बेटी पलक
गौरतलब है कि श्वेता तिवारी 'बिग बॉस सीजन 4' की विजेता हैं और उन्होंने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के जरिए टीवी पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वहीं, श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी बहुत जल्द बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ उनकी फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' जून में रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन विशाल मिश्रा ने किया है।

श्वेता-अभिनव के झगड़े को लेकर लिखी थी पोस्ट
पलक तिवारी उस वक्त भी सुर्खियों में आईं थी, जब अगस्त 2019 में अपनी मां श्वेता और अभिनव कोहली के बीच हुए झगड़े को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट में पलक ने खुले तौर पर श्वेता तिवारी का समर्थन किया और कहा कि अभिनव कोहली उनकी मां के साथ गलत और परेशान करने वाला व्यवहार करते हैं। पलक ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अभिनव उनकी मां के साथ जिस तरह से बातें करते हैं, वो किसी भी महिला की गरिमा के खिलाफ है।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications