Raja Bhaiya Family Dispute: बेटी राघवी के गाली-गलौज वाला ऑडियो Viral, आपस में भिड़े बच्चे- Audio
Raja Bhaiya Family Dispute: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया पर तेज हो गया है। पहले यह मामला केवल पति-पत्नी और कुछ करीबी समर्थकों तक सीमित था, लेकिन अब इसमें उनके बच्चे भी खुलकर सामने आ गए हैं। इसी मामले में उनकी बेटी राघवी का गाली-गलौज करते हुए ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
बच्चे भी बंट गए दो खेमों में
जहां बेटियां राघवी और बृजेश्वरी अपनी मां भानवी सिंह के साथ खड़ी हैं, वहीं बेटे शिवराज और ब्रिजराज अपने पिता राजा भैया का समर्थन कर रहे हैं। इस वजह से परिवार का विवाद और भी गहरा हो गया है और यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। पहले सिर्फ माता-पिता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। लेकिन अब बेटे और बेटियां भी एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर गंदी-गंदी बातें बोल रहे हैं।

वीडियो और ऑडियो के जरिए आरोप-प्रत्यारोप
हाल ही में, बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने अपनी मां का समर्थन करते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसके जवाब में भाई शिवराज ने एक ऑडियो क्लिप साझा की, जिसमें दावा किया गया कि राघवी किसी से गाली-गलौज कर रही हैं। इससे विवाद सोशल मीडिया पर और भड़क गया। इस ऑडियो में किसी ने राघवी को यह बोला है कि 'मुझे तुम पर शर्म आती है'। जिसके जवाब में राघवी सिंह बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए जवाब देती हैं।
पहली बार बेटी ने लगाया गंभीर आरोप
राजा भैया का यह पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था, लेकिन पहली बार उनकी बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने कैमरे के सामने आकर अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए। उनके इस कदम ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया।
UP सरकार पर भी उठाए सवाल
राघवी कुमारी ने यूपी सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि या तो उन्हें, उनकी मां और बहन को एक साथ खत्म कर दिया जाए, या फिर फर्जी मुकदमों के जरिए परेशान करना बंद किया जाए।
फर्जी मुकदमों का आरोप
राघवी का आरोप है कि सरकार के समर्थन से उनकी मां के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब वह इस अन्याय को सहन नहीं करेंगी। हालांकि, उनके इस रुख से उनके दोनों भाई सहमत नहीं हैं और वे बहन पर ही सवाल उठा रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications