सलमान खान पर भड़के राज ठाकरे कहा, कम अक्ल का इंसान है दोस्ती भी नहीं देखूंगा

मुंबई। 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन को फांसी हो चुकी है लेकिन उसके पीछे होने वाले विवाद अभी भी जारी हैं। एक ताजा मामला महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से। याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के संबंध में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बयान पर राज ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि सलमान कम अक्ल वाले इंसान हैं।

Raj Thackeray slams Salman Khan

राज ठाकरे ने कहा कि याकूब की फांसी के मुद्दे पर सलमान के बयान से सहमत नहीं हूं और इस तरह के बयानों की आलोचना के लिए सलमान के साथ अपनी दोस्ती भी नहीं देखूंगा। राज ठाकरे में पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कौन से मन की बात करते हैं।

कल तक कहते थे कि मनमोहन बोलते नहीं हैं। लेकिन आज वो खुद कहां बोलते हैं। जबकि आज आतंकवाद जैसे बड़े मुद्दे सामने खड़े हैं। राज ठाकरे ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि सलमान को अक्ल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+